Skip to main content

संस्थान नेतृत्व

🙏 संस्थान का नेतृत्व

श्री मलूक दास विश्व सेवा संस्थान न्यास के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक

राष्ट्रीय अध्यक्ष

परम पूज्य श्री निर्मल दास जी महाराज

परम पूज्य श्री निर्मल दास जी महाराज सनातन धर्म के अद्वितीय प्रचारक और दिव्य संत पुरुष हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री मल्लूक दास विश्व सेवा संस्थान न्यास का नेतृत्व करते हैं।

  • उन्होंने अपने जीवन को पूर्णतः भक्ति, गौ सेवा, संत सेवा और समाज उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है।
  • देश-विदेश में उन्होंने भगवत कथा और राम कथा के माध्यम से करोड़ों लोगों के हृदय में भक्ति, संस्कार और धर्म का संदेश पहुँचाया।
  • उनका दृष्टिकोण सरल, करुणामय और ज्ञानपूर्ण है, जो लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति प्रेरित करता है।
  • संस्थान को उन्होंने “गौ सेवा, संस्कृत संवर्धन और संत परंपरा के संरक्षण” का सशक्त केंद्र बनाया।
📞 महाराज जी को कॉल करें
परम पूज्य श्री निर्मल दास जी महाराज

श्री वेदांत तिवारी जी

उपाध्यक्ष

श्री वेदांत तिवारी जी

श्री वेदांत तिवारी जी संस्थान के उपाध्यक्ष हैं और युवा एवं दूरदर्शी समाजसेवी के रूप में संस्थान की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

  • वे आधुनिकता और परंपरा के संतुलन के प्रतीक हैं।
  • उपाध्यक्ष के रूप में वे संस्थान की नीतियों, शिक्षा एवं सेवा कार्यक्रमों, और युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने में योगदान देते हैं।
  • उनके नेतृत्व में संस्थान को नई ऊर्जा, दिशा और नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर किया जा रहा है।
📞 तिवारी जी को कॉल करें